हिरणों ने मचाया उत्पात, वीडियो देख हो जाओगे हैरान…

आप सभी ने आज तक कई वीडियो देखे होंगे जो चौकाने वाले रहे होंगे। अब आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो को दिखाने जा रहे हैं जो लोगों को हैरान कर रहा है। यह वीडियो अमेरिका का है। जी दरअसल इन दिनों अमेरिका की एक घटना का वीडियो सुर्ख़ियों का हिस्सा बना हुआ है। हमेशा अपने अजब-गजब वीडियोज (Weird videos) के लिए फेमस सोशल मीडिया अकाउंट वायरल हॉग (Viral Hog) ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें हिरणों का उत्पात साफ नजर आ रहा है।
आप देख सकते हैं वे सारे एक साथ एक बार पर ऐसे हमला बोलते हैं जैसे लगता है कि वो तबाही (Deers enter bar in American city viral video) मचाने आ रहे हैं। इस वीडियो को अमेरिका के विस्कॉनसिन का बताया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि ओशकॉश (Oshkosh, Wisconsin) शहर का वायरल हो रहा ये सीसीटीवी फुटेज (CCTV video) एक ओपन बार का है। इस वीडियो में कुर्सी और मेज दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं दूर कुछ कारें खड़ी हैं और कुर्सी मेज के दूसरी तरफ बार की खिड़की दिख रही है।
इसमें पहले तो सब कुछ शांत रहता है लेकिन कुछ ही देर में हलचल मचती है और ढेरों हिरण बार की ओर हमला कर देते हैं। वह सभी पत्थर की बनी छोटी सी दीवार को फांदकर बार की ओर बढ़ते हैं मगर उछलते वक्त कई हिरण दीवार से लड़कर वहीं गिर जाते हैं। इस दौरान एक हिरण बार की खिड़की से टकराता है और उसका शीशा तोड़ देता है। आप देख सकते हैं काफी उछल-कूद मचाने के कुछ ही पल बाद वो वहां से गायब हो जाते हैं। अब इस वीडियो को देख लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।





