अमेरिका के पेंसिलवेनिया हाईवे पर टकराई 50 से 60 गाड़‍ियां, वीडियो में देखे कैसे…

अमेरिका के पेंसिलवेनिया हाइवे पर सोमवार को बर्फ की आंधी की वजह से एक-एक करके 50 से 60 गाड़‍ियां हाइवे पर टकरा गईं. इस खौफनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

यह हादसा पेंसिलवेनिया के शूइलकिल कंट्री में हुआ है. हादसे के बाद से इलाके में अफरा तफरी का महौल था. इस खौफनाक हादसे का एक वीडियो यूट्यब पर शेयर किया गया है, जिसमें एक के बाद एक गाड़ियां आपस में टकराती नजर आ रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बर्फबारी की वजह से ड्राइवर गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो रहे हैं. गाड़ी के टकरा जाने के बाद लोग कारों से बाहर निकल रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक, इलाके में विजिबिलिटी तकरीबन 0 थी, यही वजह है कि हादसा इतना खौफनाक था. हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि शूइलकिल कंट्री में इस माह यह दूसरा बड़ा हादसा है.

Back to top button