बेअदबी के मुद्दे पर सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, शेयर किया पुराना वीडियो

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का गठन हो गया है और मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं. भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं और शिकायत के लिए अपना पर्सनल वॉट्सऐप नंबर जारी किया है. इस बीच पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बेअदबी के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. सिद्धू ने केजरीवाल का एक पुराना वीडियो भी शेयर किया है, जो पंजाब विधान सभा चुनाव के दौरान का है.
केजरीवाल को कौन रोक रहा: नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने वीडियो में अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, ‘तो अब आपको कौन रोक रहा है.’ वीडियो में अरविंद केजरीवाल कहते दिख रहे हैं, ‘2015 के बेअदबी मामले को लेकर पूरे पंजाब की जनता बहुत नाराज है. पंजाब की जनता इस मामले में न्याय चाहती है. मास्टरमाइंड कौन हैं ये बताने की जरूरत नहीं है. कुवंर विजय प्राप्त की रिपोर्ट है. चन्नी साहब वो देख लें. 24 घंटे के अंदर उन पर कार्रवाई हो सकती है उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.’ अब सिद्धू ने वीडियो शेयर कर कहा कि अब केजरीवाल को बेदअबी मामले में कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है
https://twitter.com/sherryontopp/status/1507191035864104960?
लगातार हमलावर रहे हैं अरविंद केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पंजाब विधान सभा चुनाव के दौरान पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ काफी आक्रामक थे और लगातार सवाल उठा करहे थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि साल 2015 की बेअदबी मामले की जांच और पुलिस फायरिंग के मामलों में देरी हुई.





