लालू प्रसाद यादव को दिल्ली AIIMS ने एडमिट करने से किया इंकार, जानें कारण… 

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी यह आज की सबसे बड़ी खबर है। मंगलवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें चिकित्सकों की सलाह पर अचानक रांची के रिम्स (अस्पताल) से एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। लालू दिल्ली एम्स देर शाम पहुंचे, लेकिन वहां मेडिकल जांच में चिकित्सकों ने उन्हें एम्स में भर्ती करने से इनकार कर दिया है। अब बुधवार की शात में उन्हें वापस रांची के रिम्स (अस्पताल) भेजा जा सकता है।
अभी दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में रखे गए हैं लालू
विदित हो कि अचानक तबीयत खराब होने के बाद लालू प्रसाद यादव को रिम्स के मेडिकल बोर्ड की अनुमति से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स भेजा गया है। उन्हें एयर एंबुलेंस से ले जाने के लिए दिल्ली से बेटी मीसा भारती रांची पहुंचीं। लालू परिवार के अन्स सदस्य सीधे दिल्ली गए। देर शाम वे दिल्ली एम्स पहुंचे, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। एम्स ने अपनी मेडिकल जांच में लालू प्रसाद यादव की स्थिति को गंभीर नहीं पाया है। इसके बाद अस्पताल ने उन्हें एडमिट करने से इनकार कर दिया है।





