प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, गोवा-मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने हासिल की प्रचंड जीत

विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। पांच राज्यों में हुए चुनावों में बीजेपी ने चार में सरकार बनाई है। बुधवार को गोवा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी नेतृत्व राज्यों में नई सरकार की बागडोर संभालने के लिए फिर से प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह पर भरोसा कर सकता है।

मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, बीरेन सिंह से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी। साथ ही कहा कि वह मणिपुर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सावंत से मुलाकात के बाद पीएम ने कहा, हमारी पार्टी गोवा के लोगों की आभारी है कि उन्होंने हमें राज्य की सेवा करने का जनादेश दिया। हम आने वाले समय में गोवा की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे।

Back to top button