हुंडई मोटर ग्रुप ने एक नया ऑटोमोटिव प्लांट किया लॉन्च, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन

 हुंडई मोटर ग्रुप ने बुधवार को एक नया ऑटोमोटिव प्लांट लॉन्च किया, जो इंडोनेशिया के पहले स्थानीय रूप से असेंबल किए गए इलेक्ट्रिक वाहन का उत्पादन करेगा। इससे देश के मिनरल रिसोर्स का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रिक व्हीकल सप्लाई चैन को डेवलप करना है। इस प्लांट का उद्घाटन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने की।

बुधवार को आयोजित उद्घाटन सामारोह में राष्ट्रपति ने कहा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया की सरकार प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। हमें इलेक्ट्रिक कारों की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने की जरूरत है। हमारे देश में बड़े खनिज संसाधन हैं, जिनका उपयोग इलेक्ट्रिक कारों के विकास के लिए किया जा सकता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि इंडोनेशिया निकल ओर का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है, इस मटेरियल का उपयोग इलेक्ट्रिक बैटरी बनाने में होता है।

Back to top button