हाथरस फिल्म कश्मीर फाइल्स को जनपद के एकमात्र सिनेमाघर में भी लगाने की उठी मांग

चर्चित फिल्म कश्मीर फाइल्स को जनपद के एकमात्र सिनेमाघर में भी लगाने की मांग उठी है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम के नेतृत्व में सिनेमाघर आनंद टाकीज के मैनेजर अंकित को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें हिंदुओं को जागरूक करने के लिए कश्मीर फाइल्स मूवी लगाने की मांग की गई है।

आतंकवाद के बलबूते पर कश्मीरी पंडितों को भागया
ज्ञापन में कहा गया है कि दी कश्मीर फाइल्स मूवी में ये दिखाया गया है कि हिंदुओं के ऊपर कश्मीर में कितने अत्याचार हुए हैं। कैसे वहां से हम हिंदुओ को आतंकवाद के दम पर भगाया गया। वहां कश्मीर में कैसे हिंदुओं की बहन-बेटियों को यातनाएं दी गईं। इस मूवी के माध्यम से हिंदू समाज मे जागरूकता पैदा होगी और हिंदू समाज को अपने आने वाले भविष्य के लिए एक जनजागरण होगा। ज्ञापन के माध्यम से हमने ये अपील की है सिनेमाघर के मैनेजर अगर इस मूवी को लगाते हैं तो हिंदू समाज के अंदर इस जनजागरण के कार्य मे आप पुण्य के भागी बनेंगे। भाजयुमो नेता नवनीत गौतम ने ये भी कहा कि ये मूवी लोगों के एक मैसेज है। हिंदू समाज के लिए की अब इन देशविरोधी ताकतों के लिए एकजुट होने का समय है। हमें एकजुट होकर इन देशविरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है और ये बताना है इस मूवी को देखकर की अब हिंदू जागरूक है। अब आप हमें न दबा सकते हैं न रोक सकते हैं। अपना हक लेने से न ही अब कहीं से पलायन नहीं करेंगे। इस मौके पर शुभम मंडल नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा , कृष्णा मिश्रा, रजत गौतम, हरेंद्र पंडित, राहुल चौहान, मनी पंडत, विशाल शर्मा, अंबुज कौशिक, मनोज हाथरसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





