उत्तर प्रदेश में मोदी की लोकप्रियता व योगी के विकास कार्य पर जनता ने दिया वोट: अनुराग ठाकुर

Union Minister Anurag Thakur, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और योगी के विकास कार्य की बदौलत जनता ने अपना मत दिया है। यूपी सहित पांच राज्यों में भाजपा की स्थिति बेहतर हुई है। यूपी में भ्रष्टाचार मुक्त व गुंडागर्दी मुक्त प्रशासन देकर गरीब व किसान के उत्थान के लिए योगी ने स्वच्छ सरकार दी है। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा के सह प्रभारी रहे अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हर कोई सवाल करता था कि एम वाई का क्या मतलब है। एम मतलब मोदी की लोकप्रियता और वाई का मतलब योगी का स्वच्छ प्रशासन।
अनुराग ने कहा विकास कार्य से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को पसंद किया है। उन्होंने कहा 10 फरवरी को चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे और यूपी में समाजवादी पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा वही हवा है वही सपा है और अब 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे की ईवीएम बड़ी बेवफा हैं। अपराधियों व दबंगईयों का साथ देने वाली सपा साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत करना, गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करना और मोदी की लोकप्रियता चुनावों में साबित हुई है।
पंजाब में हंग विधानसभा की ओर संकेत मिल रहे हैं भाजपा हाईकमान ने सभी चुनाव परिणाम पर पूरी नजर रखी है। उन्होंने भाजपा व अकाली के गठबंधन पर कहा इस पर हाईकमान ही निर्णय लेगा। ऐसे कोई गठबंधन नहीं होते हैं। उन्होंने कहा मोदी का विकास कार्य और योजनाएं रंग ला रही हैं।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन से 20 हजार लोगों को भारत लाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफल हुए हैं, जोकि अपने में एक बड़ी बात है। उन्होंने यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्रों को भारत वापस लाया जा रहा है। दो देशों रूस व यूक्रेन में चले युद्व के दौरान सभी लोगों को सुरक्षित निकालना अपने आप में बड़ी बात हैं। उन्होंने कहा मोदी ने चार मंत्रियों को लोगों को देश लाने के भेजा था, जो मोदी की देन हैं। उन्होंने कहा अन्य देशों में भारत की ताकत बढ़ी हैं। तिरंगे की शान भी बढ़ी है, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता व उनकी छवि के कारण ही हो पाया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।






