यूक्रेन में फंसे सैकड़ों पंजाबियों के लिए BJP ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, 5 सदस्य कमेटी का किया गठन

Russia Ukraine warः  रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में सैकड़ों पंजाबी फंसे हैं। पंजाबियों को भारत वापस लाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी यूक्रेन में फंसे पंजाबियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके लिए पंजाब भाजपा ने 5 सदस्य कमेटी का गठन भी किया है जोकि यूक्रेन में फंसे पंजाबियों के परिजनों से उनकी जानकारी लेकर केंद्र सरकार तहत दस्तावेज पहुंचा रही है। भाजपा ने तो वाट्सएप नंबर और एक फोन नंबर हेल्पलाइन के लिए जारी किया है।

भाजपा की तरफ से गठित कमेटी के इंचार्ज अनिल सच्चर ने बताया के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा ने 5 सदस्य कमेटी का गठन किया है। जिसमें उनके अलावा अविनाश चंदर, गुरदीप गोष्ट, अश्वनी जोहर व दमन बाजवा बतौर सदस्य शामिल हैं। गुरदीप गोस्वामी कहा जिनके परिजन यूक्रेन में फंसे हैं वह 95 177 75202, 9577 75203 पर व्हाट्सएप के जरिए जानकारी दे सकते हैं इसके अलावा सुबह 9:00 से 6:00 तक 95 177 75204 पर फोन करके भी अपने 100 जनों की जानकारी दे सकते हैं।

यूक्रेन में फंसे पंजाबियों को शीघ्र भारत वापस लाया जाएगा

सच्चर ने बताया इन नंबरों के माध्यम से यूक्रेन में फंसे पंजाबियों के बारे में जो भी सूचना आएगी उसे तुरंत भारत सरकार के अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा ताकि यूक्रेन में फंसे पंजाबियों को शीघ्र भारत वापस लाया जा सके। इसके अलावा कमेटी सदस्यों अनिल सच्चर 94 17633 533, अविनाश चंद्र 98 766 811 11, गुरदीप सिंह गौशा 96 467 44444, अतुल जोहर 92166 30000, व दमन बाजवा 9855399394 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Back to top button