UP में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी है संभावना, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

UP weather update गुरुवार को शहर का मौसम शुष्क रहा। मौसम हल्का ठंडा रहा। पश्चिमी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दो दिनों में पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। पूर्वी प्रदेश में चमक के साथ तूफानी हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है।

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। शहर का एक्यूआइ स्तर 135 पर दर्ज किया गया। प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान फतेहगढ़ में 8.4 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरनगर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान कानपुर में 29.7, प्रयागराज में 29.3 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सोनभद्र के चुर्क में 2.4 मिलीमीटर और वाराणसी में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, गुरुवार को शहर का मौसम शुष्क रहेगा । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Back to top button