जब स्कूल में आग लग जाने पर फूटफूट कर रोने लगा बच्चा…

जिंदगी की आपाधापी से उपजी अकुलाहट, प्रतिस्पर्धा का कहर, अपनों से बढ़ती दूरियां, संवेदनाओं की सिकुड़ती जमीन, काम के बढ़ते घंटे और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ानों ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। हालांकि, कोमल भावनाओं की टूटती इन कड़ियों के बीच खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। ये हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं। इससे न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि हम बेहतर मानसिक, शारीरिक, सामाजिक जीवन जीने में भी सक्षम होते हैं। साफ तौर पर इसका लाभ हमें करियर की ग्रोथ के रूप में भी मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Funny Jokes:

1.

एक बार एक स्कूल मे आग लग गई।

स्कूल की छुट्टी हो गई। सब बच्चे स्कूल से घर खुशी-खुशी जा रहे थे।

खुश इसलिए की स्कूल मे आग लग गई। अब स्कूल नही आना पड़ेगा।

लेकिन एक बच्चा बड़ा दुखी होकर स्कूल से जा रहा था।

टीचर ने उसको देखा उसे अपने पास बुलाया और पूछा बेटा सब बच्चे तो इतने खुश हैं।

लेकिन तुम दुखी क्यों हो।

लड़का बोला आग से स्कूल ही तो जला है।

मास्टर तो सारे बच गए।

कल मैदान मे बिठाकर पढ़ाने लगेंगे।

2.

एक बार ट्रेन में 2 लड़कियां सफर कर रही थीं…

एक बोली, हे भगवान मेरी शादी किसी करोड़पति से करवा दो।

दूसरी बोली, अगर करोड़पति ना मिला तो?

पहली बोली 50-50 लाख वाले दो से करवा देना।

दूसरी बोली, अगर वो भी ना मिले तो?

पहली बोली, 25,-25 लाख वाले 4 करवा देना।

सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे दिल की बीमारियों की संभावना कम होती है। हम शारीरिक तौर पर भी हल्का महसूस करते हैं, जिससे हमारी याददाश्त भी बढ़ जाती है। खुश रहने वाले व्यक्ति से हर कोई मिलना और संबंध बनाना चाहता है। ऐसे लोग परिवार और समाज के साथ ऑफिस में भी अधिक लोकप्रिय होते हैं। सही समय पर सटीक जोक्स से आप बेरंग माहौल में भी रंग घोल देते हैं। इससे आपकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती है और लोग आपकी तरफ खिंचे चले आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button