25 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मास्टर माइंड पीटर को दिल्ली में दबोचा

25 लाख रुपये से अधिक की चोरी का मास्टर माइंड पीटर उर्फ चाचा को क्राइम ब्रांच व हजीरा थाना पुलिस दिल्ली से दबोच लाई है। आरोपित की तीन साथियों को पकड़कर पुलिस पहले जेल भेज चुकी है। पुलिस पीटर से पूछताछ कर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही पुलिस ने आरोपित के पास से पांच लाख से अधिक की चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। अभी पुलिस ने बरामद होने की पुष्टि नहीं की है। केवल पीटर के पकड़े जाने की पुलिस पुष्टि कर रही है।

सीएसपी (महाराजपुरा) रवि भदौरिया ने बताया कि सुभाष नगर काली माता मंदिर के पास निवासी पूरन राठौर व उसके भाइ अर्जून राठौर के घर के ताले तोड़कर चोर 25 लाख रुपये से अधिक की राशि का माल चोरी कर ले गए थे। चोरी वाली रात ही फरियादी की बेटी की गोला का मंदिर स्थित गार्डन से शादी थी। परिवार के लोग गार्डन में शादी करने के लिए गए थे। चोर घर से बेटी को विदाई के समय दिए जाने वाले गहने भी चोरी कर ले गए थे। बेटी को अार्टिफिसियल गहने पहनकर अपनी ससुराल जाना पड़ा था।

कार से ट्रैस हुई थी गैंग

इस चोरी की घटना खास यह थी कि चोरी स्थानीय चोरों ने नहीं की थी। दिल्ली की चोरों की गैंग ने यहां आकर चोरी की वारदात की थी। पुलिस को फुटेज से पता चला था कि चोर कार से आए थे। इसी कार के नंबर को ट्रैस कर पुलिस चोरों की गैंग तक पहुंची थी। आठ दिन पूर्व पुलिस इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लाई थी। चार की रिमांड पर लेने के बाद आरोपित ने कबूल किया था कि उन्हें चोरी करने के लिए पीटर उर्फ चाचा लाया था। चोरी की बाद पीटर ने उन्हें 40-40 हजार देने का वादा किया था। चोरी का माल पीटर के पास ही होने की बात कबूली थी।

दस दिन पुलिस दिल्ली में पीटर को पकडने के लिए पड़ी थी

पीटर को पकड़ने के लिए हजीरा व क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली में डेरा डाले हुई थी। बुधवार की रात को सटीक सूचना मिलने पर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपित से चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Back to top button