ऐसे बनाए ‘पनीर बिरयानी’

सामग्री :

2 कप बासमती चावल, 1 चम्मच तेल, 400 ग्राम पनीर, 1 मीडियम आकार का प्याज बारीक कटा हुआ, 1/4 इंच अदरक, 4 लहसुन की कलियां, 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून पुदीना पत्तियां गॉर्निशिंग के लिए, 1 छोटा टमाटर, स्वादानुसार नमक, 1/4 टीस्पून हल्दी, 3/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर


मसाला पाउडर के लिए
1/2 दालचीनी की लकड़ी, 2 इलायची, 3 लौंग, 2 टीस्पून धनिया के बीज, 1 टीस्पून काली मिर्च, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून सौंफ

विधि :

– सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से साफ पानी से धोकर 30 मिनट भिगोने के लिए रख दें।
– पैन को गर्म होने के लिए रख दें। जैसे ही ये गर्म हो जाए इसमें पनीर को सुनहार होने तक तल लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
– इसी पैन में मसाला पाउडर के लिए दी गई सामग्री को भूनेंगे। जैसे ही इनसे खुशबू आने लगे, गैस बंद कर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इन्हें पीस कर पाउडर बना लें।
– अब अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को ग्लास या किसी ऐसे बर्तन में कूट लें।
– अब जिस बर्तन में बिरयानी बनाना है उसे गैस पर चढ़ाएं। बर्तन गरम हो जाए तो इसमें तेल डालें। फिर तेजपत्ता, दालचीनी का टुकड़ा, लौंग, इलायची, काजू, काली मिर्च और जीरा डालकर भूनेंगे।
– अब बारी है कूटे हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालने की साथ ही प्याज भी।
– प्याज हल्का भून जाए तब इसमें टमाटर डालेंगे। टमाटर के हल्का सॉफ्ट होने पर धनिया और पुदीना पत्ती, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर धीमी आंच पर सबको भूनें।
– अब मसाले में लगभग 3/4 कप पानी और चावल डाल साथ के साथ डाल दें।
– सारी चीज़ों को अच्छे से मिक्स कर दें।
– इसके बाद इसमें फ्राइड पनीर और नमक डालकर मीडियम आंच पर कुकर को एक या दो सीटी आने तक पकने दें।
– कुकर का प्रेशर खुद से निकल जाने दें। फिर इसमें ऊपर से धनिया पत्ती डालकर सर्व करें।
– पापड़, रायता और अचार के साथ बिरयानी का मजा दोगुना हो जाएगा।

Back to top button