Tata Motors 23 फरवरी को भारत में अपनी 4 SUVs के काजीरंगा एडिशन करने वाली है लॉन्च, मिलेंगे कई सारे फीचर्स

टाटा मोटर्स काजीरंगा के एक सींग वाले गेंडे को सम्मान देने के लिए अपनी 4 SUVs का काजीरंगा एडिशन लॉन्च करने वाली है. सूत्रों की मानें तो कंपनी इन सभी SUVs को भारत में 23 फरवरी 2022 को लॉन्च करेगी. ताजा टीजर इमेज के हिसाब से वाहन निर्माता पंच, नैक्सॉन और हैरियर के स्पेशल एडिशन को स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले अलग से कुछ फीचर्स देने वाली है. टाटा पंच को कनेक्टेड कार तकनीक, नैक्सॉन को वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर और ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम दिए गए हैं.

अगली वेंटिलेटेड सीट्स और एयर प्यूरिफायर
टाटा हैरियर काजीरंगा एडिशन को वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जर, अगली वेंटिलेटेड सीट्स और एयर प्यूरिफायर दिए गए हैं. टाटा मोटर्स के काजीरंगा एडिशन की चौथी SUVs सफारी है जिसके साथ कंपनी ने अलग से कोई फीचर नहीं दिया है. ये सभी फीचर्स SUVs के गोल्ड एडिशन में पहले ही दिए जा चुके हैं. स्पेशल एडिशन की सभी SUVs ग्रासलैंड बेज शेड में फिनिश की गई है, ये सवाना ग्रास काजीरंगा के एरिया में पाई गई है. इनके साथ कंट्रास्ट ब्लैक अलॉय व्हील्स, बैज और कम क्रोम वाले बॉडी के रंग से मेल खाते पुर्जे दिए गए हैं.
केबिन में पूरी तरह ब्लैक डैशबोर्ड
काजीरंगा एडिशन SUVs के केबिन में पूरी तरह ब्लैक डैशबोर्ड और इसके कंट्रास्ट बेज टच सीट्स और डोर पैड्स पर दिए गए हैं. SUVs की अगली सीट्स के हेडरेस्ट पर एक सींग वाले गेंडे की रूपरेखा बनाई गई है. सभी स्पेशल एडिशन SUVs में कोई तकनीक बदलाव नहीं किया गया है. टाटा हैरियर और सफारी के साथ 2.0-लीटर डीजल इंजन मिला है जो 170पीएस ताकत बनाता है, वहीं पंच के साथ 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 86पीएस ताकत जनरेट करता है. टाटा नैक्सॉन के साथ 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प दिए गए हैं.





