लालू के दोषी पाए जाने पर श्याम रजक ने बयान देते हुए कहा-पार्टी कोर्ट के फैसले का सम्मान करता है, इसीलिए नहीं करेगा कोई टीका टिप्पणी….

लालू प्रसाद यादव को डोरंडा ट्रेजरी मामले में दोषी पाया गया है। अब इस मामले पर कोर्ट 21 फरवरी को सजा सुनाएगा। लेकिन फिलहाल उनकी सेहत को देखते हुए उन्हें रिम्स में रखा जाएगा। ताकि उनका बेहतर इलाज हो सके। सुबह से ही सीबीआई की विशेष के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी।

लालू के दोषी पाए जाने पर बोले श्याम रजक
वहीं कोर्ट के फैसले के पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने बयान देते हुए कहा है, कि पार्टी कोर्ट के फैसले का सम्मान करता है, इसीलिए कोर्ट के फैसले पर कोई टीका टिप्पणी नहीं करेगा। लेकिन उन्होंने भी लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि अब उनकी सेहत ठीक नहीं रहती है, लिहाजा कोर्ट को फैसला सुनाते वक्त लालू के स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखना चाहिए।
जेल का फाटक टूटेगा, लालू यादव छूटेगा-श्याम रजक
एक तरफ श्याम रजक, लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जता रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पार्टी का पुराना नारा दोहराते हुए कहा कि जेल का फाटक टूटेगा, लालू यादव छूटेगा। जाहिर है, कि लालू यादव के दोषी करार दिए जाने से ना सिर्फ कार्यकर्ताओं में मायूसी है, बल्कि पार्टी नेताओं के बीच भी मायूसी साफ तौर पर देखने को मिल रही है। गौरतलब है, कि सुबह से ही सीबीआई की विशेष कोर्ट के बाहर लालू के समर्थक और पार्टी नेताओं का तांता लगा हुआ था। हर किसी की नजर कोर्ट के फैसले पर थी।
मुश्किल में लालू यादव
बहरहाल, लालू प्रसाद यादव को पहले भी चारा घोटाला मामले में सजा सुनाई जा चुकी है, लेकिन फिलहाल वो स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बेल पर बाहर थे। लेकिन सीबीआई कोर्ट के फैसले के बाद अब एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। लेकिन जब तक लालू प्रसाद यादव बाहर रहे, भले ही वो सक्रिय राजनीति में एक्टिव नहीं थे, लेकिन संगठन को लेकर वो लगातार चर्चाए कर रहे थे। कहा तो यहां तक जा रहा है, कि जल्द ही पार्टी के नया अध्यक्ष मिलने वाला था, लेकिन कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है।





