पाक में कथित रूप से धार्मिक पुस्तक को अपवित्र करने के आरोप में भीड़ ने पत्थरों से मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

पाकिस्तान कट्टरपंथियों की भीड़ का एक और क्रूर कारनामा सामने आया है। पाक के पंजाब प्रांत के एक गांव में कथित रूप से एक धार्मिक पुस्तक को अपवित्र करने के आरोप में भीड़ ने एक अधेड़ उम्र शख्स की पत्थरों से मार कर हत्या कर दी। यही नहीं कट्टरपंथियों की भीड़ शख्स की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से भी लटका दिया।






