Tecno बहुत जल्द 6gb वाला स्मार्टफोन करने वाली है लॉन्च, कीमत होगी बहुत ही कम

 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो (Tecno) बहुत जल्द 6gb वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस किफायती फोन में आपको 6 जीबी रैम देखने को मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि फरवरी के अंत में स्पार्क स्मार्टफोन लाइनअप के तहत इसे लॉन्च किया जाएगा, लेकिन टेक्नो ने ऑफिशियली इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। यह फोन काफी सस्ता हो सकता है। इसकी कीमत 7 से 10 हजार रुपये के बीच होने की संभावना है।

क्या होगा खास

हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कुछ ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस स्मार्टफोन में आपको 6 जीबी रैम देखने को मिल सकती है। यह ऐसे लोगों के लिए बहुत ही किफायती फोन होगा, जो बहुत ज्यादा पैसा लगाकर बड़े ब्रांड वाले फोन नहीं खरीद सकते हैं। इसकी अनुमानित कीमत 8 हजार रुपये हो सकती है।

टेक्नो का पहला 5 जी स्मार्टफोन
टेक्नो ने हाल ही में अपना पहला 5 जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। टेक्‍नो पोवा 5जी एथर ब्‍लैक कलर में स्‍पेशल एडिशन में आता है। इस फोन के रियर में फुटबॉल क्‍लब मैनचेस्‍टर सिटी एफसी (मैन सिटी) क लोगो दिया गया है। टेक्‍नो पोवा 5जी डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर, अल्‍ट्रा-फास्‍ट एलपीडीडीआर5, 8जीबी+3जीबी की वर्चुअल रैम और 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

कीमत और ऑफर्स

टेक्‍नो पोवा 5जी स्‍मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये है। टेक्नो पोवा 5जी खरीदने वाले शुरुआती 1500 ग्राहकों को 1,999 रुपये की कीमत वाला पावर बैंक मुफ्त दिया जाएगा। टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन को पहली बिक्री 14 फरवरी 2022 से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न से शुरू होगी।

टेक्‍नो पोवा 5जी की खास बातें

पोवा 5जी का बड़ा 6.9 इंच का एफएचडी+डॉट-इन डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन 91% स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्यो और 20.5:9 के एस्‍पेक्‍ट रेशियो के साथ आता है। फोन में 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट और 180 हर्ट्ज के टच सैम्‍पलिंग रेट दिया गया है। टेक्‍नो पोवा 5जी स्मार्टफोन 6nm बेस्ड मीडिया टेक डाइमेंसिटी 900 चिपसेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 11 5जी बैंड्स के साथ ड्यूल 5जी सिम सपोर्ट दिया गया है। फोन का प्रोसेसर 2.4 गीगाहर्ट्ज की क्‍लॉक स्‍पीड के साथ आता है। फोन में वाईफाई 6 कनेक्टिविटी दी गयी है।

Back to top button