हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद आज जेजेपी के देवेंद्र बबली व भाजपा के कमल गुप्ता ने ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। करीब सवा दो साल बाद होने जा रहे इस विस्तार में दो विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। एक मंत्री जननायक जनता पार्टी के कोटे से और दूसरा मंत्री भाजपा के कोटे से बने। जननायक जनता पार्टी के कोटे से टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली, जबकि भाजपा कोटे से वैश्य समुदाय के डा. कमल गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ली।  वह हिसार के विधायक हैं। 

हरियाणा राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। 90 सदस्यीय विधानसभा में 14 मंत्री बनाने का प्रविधान है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत कैबिनेट में अभी तक 12 मंत्री थे। जजपा कोटे से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और पुरातत्व एवं अभिलेखागार राज्य मंत्री अनूप धानक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कैबिनेट में शामिल हैं।

Back to top button