अमेरिका की मशहूर सिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा ने इस खास अंदाज में मनाया अपने 41वें जन्मदिन का जश्न…

अमेरिका की मशहूर सिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा ने बीते शनिवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस और करीबियों ने खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं क्रिस्टीना एगुइलेरा ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपनी टॉपलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया।
क्रिस्टीना एगुइलेरा कई शानदार गाने गाकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। क्रिस्टीना एगुइलेरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए क्रिस्टीना एगुइलेरा खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
अपने 41वें जन्मदिन पर क्रिस्टीना एगुइलेरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी कई टॉपलेस तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज साफ नजर आ रहा है। तस्वीरों में क्रिस्टीना एगुइलेरा प्लेटिनम ब्लॉन्ड बालों में टॉपलेस दिखाई दे रही हैं। इन बालों से उन्होंने अपना फ्रंट पार्ट कवर किया हुआ है। जिससे उनका बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है।
वहीं तस्वीरों में क्रिस्टीना एगुइलेरा ने हाथों में ब्लैक लेदर आर्म वार्मर और प्राडा ग्लव्स पहने हैं। साथ ही आंखों पर बड़ा ब्लैक सनग्लोसज भी लगाया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए क्रिस्टीना एगुइलेरा ने खास कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में उन्होंने रोमन न्यूमरल में अपना निक नेम और अपनी उम्र लिखी है। क्रिस्टीना एगुइलेरा ने कैप्शन में लिखा, ‘XTINA XLI’।
सोशल मीडिया पर क्रिस्टीना एगुइलेरा की टॉपलेस तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। सिंगर के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर क्रिस्टीना एगुइलेरा की तस्वीरों की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि क्रिस्टीना एगुइलेरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं।