बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल द्वारा सड़कों की तुलना गालों से किए जाने पर दी ये प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल द्वारा सड़कों की तुलना गालों से किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। हेमा मालिनी ने कहा कि ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोले तो समझ आता है लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है।

#WATCH ये ट्रेंड कुछ साल पहले लालू जी ने शुरू किया था इसलिए सब लोगों ने इसे इस्तेमाल किया। अगर सामान्य लोग ऐसा बोले तो समझ आता है लेकिन अगर संसद के सदस्य ऐसा बोले तो ये ठीक नहीं है: महाराष्ट्र मंत्री गुलाबराव पाटिल के सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गाल से करने पर हेमा मालिनी, BJP pic.twitter.com/vU9IpXv6Xc— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2021मंत्री ने कहा था, ‘जो 30 वर्षों तक विधायक रहे, उन्हें मेरे विधानसभा क्षेत्र में आकर सड़कों को देखना चाहिए। अगर ये हेमा मालिनी के गाल जैसी नहीं हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’





