शनिदेव की पूजा के दौरान इन जरुरी बातों का जरुर रखें ध्यान

आज शनिवार है और शनिवार के दिन शनि भगवान का पूजन किया जाता है। शनि भगवान की दृष्टि जिनपर रहती है उनके जीवन में दुःख ही दुःख होता है। ऐसे में शनि के प्रकोप से बचने के लिए कई उपाय किये जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि रंक को भी राजा बना सकते हैं। आइए जानते हैं शनि देव की पूजा में किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए…

शनि देव पूजा-विधि:-
प्रातः जल्दी उठकर स्नान कर लें।
नहाने के पश्चात् घर के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। 
इस दिन शनि देव को तेल चढ़ाएं।
शनि देव को पुष्प चढ़ाएं।
शनि देव को भोग लगाएं। 
शनि देव की आरती करें।
इस बार कोरोना संक्रमण के कारण घर में रहकर ही शनि देव की पूजा करें। 
शनि चालीसा का पाठ करें। 
शनि देव के मंत्रों का जप करें। 
इस दिन दशरत कृत शनि स्तोत्र का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

शनि देव की आंखों में न देखें:-
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए। शनि देव की पूजा करते वक़्त हमेशा अपनी नजरें नीचे रखें। शनि देव से नजरें मिलाने से आप पर शनि देव की बुरी दृष्टि पड़ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button