पटना में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, वीडियो आया सामने

पटना, बिहार की राजधानी पटना में रविवार की दोपहर बड़ी वारदात हो गई। बिक्रम थाना के असपुरा धर्मकांटा के पास कुएं में महिला ने दो बच्चों के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना करीब दो बजे दोपहर में घटी। मृतका की पहचान अबतक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों कहा कहना है कि दोनों बच्चे महिला के ही थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी हुई है। धर्मकांटा में लगे सीसीटीवी में देखने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका फिर स्वयं कूद गई। घटना के दौरान वहां कोई नहीं था। लगभग दो घंटे के बाद लोगों की नजर पड़ी। पुलिस सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को सूचित कर पता करने में लगी है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

पहले बच्चे को फेंका फिर खुद कूदी

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को कुछ देर पहले कुएं के पास घूमते देखा गया था, लेकिन घटना के समय कोई मौजूद नहीं था। मौका देखकर उसने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला पहले कुएं के पास पहुंची। उसने देखा कि जब कोई आसपास नहीं है तभी पहले गोद में लिए मासूम को फेंका उसके बाद करीब तीन साल के बच्चे को भी धक्का दे दिया। दोनों बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद महिला खुद भी कूद गई। काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में ले लिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। 

https://twitter.com/amitalokbihar/status/1462373158099456002?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1462373158099456002%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fbihar%2Fpatna-city-big-news-from-patna-woman-jumped-by-throwing-two-innocent-children-into-the-well-entire-incident-caught-on-cctv-22226441.html
Back to top button