भोजपुरी फिल्मों की ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मोनालिसा ने किया प्रियंका चोपड़ा के गाने पर ऐसा डांस, वायरल हुआ ये वीडियो

भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस मोनालिसा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मोनालिसा अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मोनालिसा ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा प्रियंका चोपड़ा के गाने पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा प्रियंका चोपड़ा के गाने ‘तिनका तिनका’ पर डांस कर रही हैं। मोनालिसा की अदाएं इस डांस वीडियो में देखते ही बन रही हैं। उनके फैंस भी उनका ये वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।

मोनालिसा के इस डांस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स मोनालिसा के इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी अदाओं पर जान छिड़क रहे हैं। तो वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मोना ऑन फायर’। इसके अलावा कई लोग मोनालिसा के सेक्सी मूव्स पर अपना दिल हार बैठे हैं। इस वीडियो में मोनालिसा साड़ी पहनी हुई हैं। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका लुक भी उनके इस वीडियो में चार चांद लगा रहा है।

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी एक्ट्रेस होने के साथ- साथ हिंदी धारावाहिकों में भी डेब्यू कर चुकी हैं। मोनालिसा का धारावाहिक ‘नजर’ दर्शकों ने खूब पसंद किया। धारावाहिक में मोनालिसा ने डायन का किरदार निभाया था। इसके अलावा मोनालिसा कलर्स टीवी के धारावाहिक ‘नमक इस्क का’ में भी नजर आ चुकी हैं। दोनों ही धारावाहिकों में उन्हें खूब पसंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button