OMG: मिस्ड कॉल से हुआ प्यार, 3 बच्चों के साथ महिला पहुंच गई प्रेमी के पास

मिस्ड कॉल से एक महिला को युवक से प्यार हो गया। पहले वह अकेली आई और उसके बाद जिंदगी साथ बिताने का फैसला कर वापस कोलकता गई और बच्चों के साथ पहुंच गई।दरअसल, दो साल पूर्व सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार के मोबाइल फोन पर पश्चिम बंगाल लालबाजार की एक महिला के नंबर से मिस्ड कॉल आया। युवक ने कॉल बैक किया। इसके बाद बातों का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह प्यार तक पहुंच गया। प्यार में महिला इस कदर पागल हुई कि अपने तीन बच्चों के साथ घर से भागकर युवक के पास पहुंच गई।
महिला के परिजन ने पश्चिम बंगाल पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। वहां की पुलिस ने कॉल डिटेल्स व टावर लोकेशन के आधार पर नगर थाने की पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद नगर पुलिस ने युवक को एक कोचिंग संस्थान से हिरासत में ले लिया।
पति हैंडसम नहीं इसलिए नवविवाहित महिला ने कर दी हत्या
![]()
होटल में मिले थे दोनों :
युवक ने पूछताछ में बताया कि मिस्ड कॉल के बाद दोनों में प्रेम हो गया। महिला की ससुराल रोसड़ा में है, लेकिन वह पति के साथ बंगाल में रहती है। फोन पर ही युवक ने मिलने की इच्छा जाहिर की। इस पर महिला अपनी ससुराल रोसड़ा पहुंच गई। वहां से फोन पर दोनों ने समस्तीपुर स्थित एक होटल में मिलने का प्लान बनाया।.jpg)





