देवास जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर ग्राम सिरोल्या में 12 दिन बाद एक बार फिर से हुई भूगर्भीय हलचल

जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर ग्राम सिरोल्या में सोमवार-मंगलवार में 12 दिन बाद एक बार फिर से भूगर्भीय हलचल हुई। इस दौरान जमीन के अंदर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। और पक्के मकानों की दीवारें भी थर्रा गई। दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। यहां पिछले सात अक्टूबर को भी भूगर्भीय हलचल हुई थी। खास बात यह है कि धमाके व कंपन सिर्फ सिरोल्या के कांटा सेंटर में ही होते हैं। सोमवार को पटवारी उनकी टीम मौके पर पहुंची। जानकारी भोपाल भेजी गई। वहीं विधायक ने भी क्षेत्र का दौरा किया है।

NDI19zeRozçÖgq- CqdCeog n˜a˜ fUe Dxlt fuU ct= rJ”tgfU bltus ati”he lu fUtkxt mukxh fUt rlheGK rfUgt>

जानकारी के अनुसार सोमवार को कांटा सेंटर क्षेत्र में सुबह 6 बजे और सुबह 8.52 बजे तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी। वहीं मंगलवार सुबह 9.30 बजे भी धमाका हुआ। धमाके की आवाज के साथ घरों की दीवारें भी कंपन करने लगी। घबराए हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि यह धमाका पहले भी हो चुका है। यहां सात अक्टूबर को भी धमाके हुए थे, जिसके बाद अब फिर दो-तीन दिन से धमाके हो रहे हैं।

ग्रामीण नीलेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच-पांच मिनट के अंतराल में दो-तीन बार धमाके की आवाज सुनाई दी है। हमें किसी अनहोनी का डर है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता रोहित भारतीय ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे धमाका हुआ। जिससे घर की दीवार हिलने लगी। ग्रामीण ने बताया कि इससे सोमवार को पटवारी व अन्य कर्मचारी जानकारी के लिए आए थे। ग्राम पंचायत सिरोल्या के सरंपच राकेश मंडलोई ने बताया कि पटवारी व अन्य कर्मचारी आए थे, लेकिन हमें सूचना नहीं दी। हमारा प्रशासन से आग्रह है कि जमीनी धमाके क्यों हो रहे हैं, इसकी जांच करवाए ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।

कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने किया निरीक्षण

विधायक मनोज चौधरी ने मंगलवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कांटा सेंटर के ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें धमाकों के बारे में अवगत कराते हुए अपनी चिंता व्यक्त की। विधायक चौधरी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय कर्मचारियों की टीम ने कांटा सेंटर का दौरा किया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट बनाकर भोपाल पहुंचाई है। जल्द ही वहां से टीम आकर जांच करेगी। इसके बाद ही वस्तुस्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने मौके पर अन्य अधिकारियों से भी इस बारे में चर्चा की है। इस दौरान सचिव कन्हैयालाल पटेल, जपं सदस्य मुकेश चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, कल्याण चौधरी, वृंदावन चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button