बंधन बैंक कर्मी के गले मे हसिया रख बदमाशों ने लुटे 75 हजार रुपये….

बंधन बैंक कर्मी के गले मे हसिया रख 75 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तालाश में सीसीटीवी खंगाले। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

शील रत्न गौतम पुत्र सूरजपाल निवासी बसुधरण जागीर थाना देवरनिया जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बंधन बैंक की दरउ मार्ग स्थित शाखा में रिलेशनशिप ऑफिसर है। वह गांव में दिए गए ऋण वसूली का कार्य देखता है। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे वो कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र के बखपुर से कलेक्शन कर के आ रहा था।किच्छा डैम के पास सुनसान रास्ते पर पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक रोक कर उसके गले पर धारदार रख उसका बैग व पर्स छीन कर फरार हो गए। उसने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना के  बाद पहुची कलकत्ता फार्म चौकी पुलिस उसे लेकर चौकी चली गई। वहां पूछताछ के बाद उसने बैग में 71 हजार रुपये व एक टैब, पंच मशीन के साथ उसके पर्स से चार हजार रुपये होने की बात बताई।

पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बाइक सवार दो युवक मुह पर कपड़ा बांधे जाते तो दिखाई दे रहे है, लेकिन पीड़ित के बयानों में झोल को देखते हुए पुलिस घटना को लेकर संदेह जता रही है। शुक्रवार को पुलिस लगातार युवकों की तालाश में डटी है। शील रत्न गौतम की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार दोपहर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज के लिए महिला को मारपीट कर कमरे में किया बंद

रुद्रपुर : दहेज के लिए महिला काे कमरे में बंद कर पिटने वाले पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

एलाइंस सिटीवन कालोनी निवासी कृष्ण पाल ने बताया कि तीन मई 2015 को उन्होंने अपनी पुत्री गिरजा का विवाह मुरादाबाद, लाजपतनगर निवासी राजकुमार पुत्र किशन पाल के साथ कराया था। विवाह में उन्होंने खूब दान दहेज भी दिया। शादी के बाद कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में पुत्री के ससुराली उसे कम दहेज लाने का ताना मारने लगे। साथ ही पुत्री से उसका पति राजकुमार, ससुर किशन पाल और सास ओमवती समेत अन्य ससुराली पांच लाख रुपये और एक कार के लिए दबाव बनाने लगे। इसका पता चलते ही वह पुत्री के ससुराल गए और समझाने का प्रयास किया। पुत्री के ससुरालियों ने उससे अभद्रता कर धक्का मारकर घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन में की गई।

काउंसलिंग में उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए पुत्री को अपने साथ मुरादाबाद ले गए। रक्षा बंधन में पुत्री के ससुराल जाने के बाद जब उससे कई दिन तक वार्ता नहीं हुई तो वह पांच अक्टूबर को पुत्री के ससुराल मुरादाबाद गया। इस दौरान पुत्री घर में नहीं मिली, जब उसके ससुरालियों से पूछताछ की गई तो टालमटोल करने लगे। कृष्ण पाल के मुताबिक इसकी शिकायत उसने मुरादाबाद पुलिस से की। तब पुलिस उसके साथ पुत्री के ससुराल गई और उसकी खोजबीन की। जहां पर एक कमरे में उसकी पुत्री बेसुध मिली। जिसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने पुत्री को उसके सुपुर्द कर रुद्रपुर के लिए भेज दिया। इधर, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपित पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Back to top button