बर्तन धोते हुए तेजी से वायरल हो रहा हैं इस बंदर का वीडियो, जिसे देख सभी हो गए हैरान…

जानवरों के मजेदार वीडियोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं और लोग इन वीडियो को पसंद भी करते है। ऐसे में इन दिनों एक ऐसा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग हैरान है। ये वीडियो एक बंदर का है। वीडियो में बंदर एक चाय की दुकान पर बैठकर मजे से बर्तन धोते हुए नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चाय की दुकान है, जहां काफी लोग भी हैं। वहीं एक टेबल रखा है और उस पर बर्तन और पानी का टब भी रखा है। वहीं, बैठा एक बर्तन टब के पानी में प्लेट डालकर धो रहा है। बंदर का पूरा ध्यान प्लेट धोने पर लगा हुआ है। बंदर को बर्तन धोते देख ऐसा लग रहा है मानो कोई आदमी ही बर्तन धो रहा है। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान है।

https://www.instagram.com/reel/CQxuHxCpy-y/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bc5991d2-560b-464b-9f0f-4932b59ff6e9

ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, सैलरी कितनी लोग। इस वीडियो पर अबतक 2।5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button