घर में नहीं रखने चाहिए ऐसे सामान, नही होती बरकत…

अक्सर घर में रखी कुछ चीजें एक समय के बाद बुरा असर देने लगती है। भारतीय वास्तुशास्त्र अनुसार घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं? यह जानना जरूरी है। कई बार एक छोटी सी वस्तु से ही व्यक्ति का भाग्य रुका रह जाता है या उसको किसी प्रकार की विपत्ति का सामना करना पड़ता है। याद रखें निर्जीव वस्तु में अपनी एक ऊर्जा होती है। घर में भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं अन्यथा आपकी बर्बादी के दिन शुरु हो जाएंगे।

पर्स फटा न हो और तिजोरी टूटी हुई न हो। पर्स या तिजोरी में धार्मिक और पवित्र वस्तुएं रखें जिनसे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जिन्हें देखकर मन प्रसन्न होता है। पर्स में पांच इलायची रखेंगे तो बरकत बनी रहेगी।

कभी भी घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है।

पूजा करते समय दीपक, देवी-देवताओं की मूर्तियां, यज्ञोपवीत (जनेऊ), सोना और शंख, इन 7 चीजों को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इन्हें नीचे रखने से पहले कोई कपड़ा बिछाएं या किसी ऊंचे स्थान पर रखें।

 आजकल कई लोग रात में बेडरूम में खाना खाते हैं और झूठे बर्तन वहीं छोड़ देते हैं। लेकिन ऐसा करना अशुभ होता है। इसलिए जब कभी भी बेडरूम में खाना खाएं तो झूठे बर्तनों को किचन में या कहीं और रखें।

बर्तन और शीशे की तरह खराब घड़ी भी घर में नहीं रखनी चाहिए। घड़ी की स्थिति से ही हमारे घर परिवार की उन्नति होती है, इसलिए घर में खराब और बंद घड़ी को घर में न रखें।

\घर के मुख्य द्वार के सामने या पास में बिजली का खंभा या ट्रांसफॉर्मर लगा है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होगा। इससे घर के सदस्यों को अपने कार्यों में हर जगह रुकावट और असफलता का सामना करना पड़ेगा

आप अपने घर में कचरे का डिब्बा रखते होंगे। इसे डस्ट बिन भी कहते हैं। उसे घर से बाहर रखें तो ज्यादा उचित होगा। बाहर भी कहां रखें यह देखना जरूरी है। ईशान कोण में नहीं रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button