देश में पिछले 24 घंटे में आए 34,457 नए मरीज, 375 मौतें

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है. देश में कोरोना के 34,457 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,23,93,286 पहुंच गई है. जबकि कोविड महामारी से उबरने वाले लोगों की दर 97.54 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 375 कोविड मरीजों के जान गंवाने के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,33,964 पहुंच गई है. वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 3,61,340 हो गई जो 151 दिनों में सबसे कम है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना मरीजों के ठीक/रिकवर (Recover) होने की दर में इजाफा हुआ है. केंद्र सरकार की ओर से आज (शनिवार) यानी 21 अगस्त की सुबह जारी कोरोना के ताजा आंकड़े…
पिछले बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस- 34,457
पिछले 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 375
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 3,15,97,982
कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 4,33,964
भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या- 3,61,340





