बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में अनिल कपूर ने किया कमाल का डांस, देखिए वीडियो

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की शादी उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी से हुई. शादी के अगले दिन अनिल कपूर ने अपने जुहू वाले बंगले पर ही रिसेप्शन दिया. रिया कपूर और करण बूलानी ने रिसेप्शन के मौके पर एक केक काटा. दोनों काफी खुश थे.

रिया और करण की शादी का रिसेप्शन अनिल कपूर के घर पर ही हुआ. फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ खई सितारे शामिल हुए. रिया करण के रिसेप्शन में फराह खान, अर्जुन कपूर के साथ बहन अंशुला कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की. 

ऐसे में अनिल कपूर कहां पीछे रहने वाले थे. उनकी बेटी की शादी का मौका था. उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया. खास बात ये रही कि अनिल कपूर के साथ रिया कपूर भी डांस करने लगी. फिल्ममेकर फराह खान ने दोनों के डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और एक प्यारा मैसेज भी लिखा है. 

खुशी कपूर के साथ अनिल ने किया डांस

अनिल कपूर के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया. इस वीडियो में अनिल कपूर रिया के साथ ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई’ सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.  ये गाना फिल्म ‘खूबसूरत’ का है और इसे अनिल की बड़ी बेटी सोनम कपूर पर फिल्माया गया था.

https://www.instagram.com/reel/CSqefUMqTqx/?utm_source=ig_embed&ig_rid=edae55d1-4ed3-4e0d-ba99-a75912b3522b 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button