छक्के के साथ कुछ इस अंदाज में मोहम्मद शमी ने पूरी की फिफ्टी…

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स मैदान पर जारी है। आज मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। भारत ने लंच ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर 300 के करीब रन बना लिए हैं, जिससे टीम की बढ़त भी 250 से ज्यादा की हो गई है। इस समय क्रीज पर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह खेल रहे हैं। शमी ने मोइन अली की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। शमी और बुमराह के बीच अब तक नौवें विकेट के लिए 70 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।
लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन का लंच ब्रेक हो गया है। भारत का स्कोर 286-8 है और टीम की कुल बढ़त 259 रनों की हो गई है। शमी 52 और बुमराह 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मोइन अली की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। खास बात यह है कि उन्होंने यह फिफ्टी 9वें नंबर पर आकर जड़ी है। इसके साथ ही भारत का स्कोर 300 के करीब है और बढ़त 250 के पार हो गई है।





