तो इसलिए समुद्र के किनारे इस मछली को देखकर उड़ गए थे सभी के होश…

समद्र अपनेआप में कई रहस्य लिए हुआ हैं जिसमें जानवरों की कई अनोखी प्रजातियां पाई जाती हैं और सभी अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। वहीँ कई ऐसे जीव हैं जिनके बारे में अभी भी लोग अनजान हैं। कुछ जीव अपने रंग-रूप की वजह से भी लोगों के आकर्षण का कारण बनते हैं। ऐसी ही एक ओपाह नाम की एक बड़ी मछली अमेरिकी राज्य ओरेगन के समुद्री तट पर देखी गई। अब इस मछली की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस मछली को देखकर हर कोई हैरान हो गया है। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में लोग इस असामान्य मछली को देखने के लिए वहां पहुंचे भी थे।