CM योगी ने नाग पंचमी पर प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

  • नाग पंचमी का पर्व प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का प्रतीक: मुख्यमंत्री
  • भारतीय संस्कृति में प्रकृति में पाए जाने वाले समस्त जीवों से मनुष्य का एक खास आत्मीय सम्बन्ध
  • मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से नाग पंचमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए ही मनाए जाने की अपील की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नाग पंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीव-जन्तु, वृक्ष-वनस्पति सभी के साथ आत्मीय सम्बन्ध जोड़ने की समृद्ध एवं प्राचीन परम्परा है। नाग पंचमी का पर्व प्रकृति के साथ हमारे इस जुड़ाव का प्रतीक है। हमारी संस्कृति में प्रकृति में पाए जाने वाले समस्त जीवों से मनुष्य का एक खास आत्मीय सम्बन्ध रहा है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नाग पूजा का प्रचलन प्राचीन काल से चला आ रहा है। सावन में भगवान शिव के पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। श्रावण मास में नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। भगवान शिव के गले का आभूषण नाग देवता हैं। नागों का भारतीय संस्कृति में अहम स्थान रहा है। नागदेव का पूजन भी उसी परम्परा की कड़ी है।


मुख्यमंत्री जी ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से नाग पंचमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए ही मनाए जाने की अपील की है।———-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button