लाखों में बिकी 90 पैसे में खरीदी गई चम्मच, मामला जानकर हो जाओगे हैरान…

किस्मत का सिक्का कब चमक जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला लंदन में जहां 90 पैसे में खरीदी गई पुरानी चम्मच ने शख्स को लखपति बना दिया। यहां एक शख्स ने सड़कों पर लगने वाले मार्केट से पुरानी चम्मच खरीदी थी जो कि काफी पुरानी तुड़ी-मुड़ी थी। लेकिन शख्स ने उसकी असलियत को जाना और 90 पैसे में खरीद उसे ऑनलाइन बेचने के लिए डाला। तो उसका अंदाजा एकदम सटीक बैठा। इस चम्मच के बदले उसे लाखों रुपए ऑफर किए गए। शुरुआती समय में ही इस चम्मच की कीमत 52 हजार रुपए आंकी गई लेकिन जब इसे ऑक्शन पर लगाया गया तो धीरे-धीरे इसकी बोली बढ़ती ही चली गई। अंत में इस चम्मच की फाइनल बोली 1 लाख 97 हजार रुपए में फ़ाइनल हुई। टैक्स और एक्स्ट्रा चार्जेस जोड़कर इसकी कीमत 2 लाख के पार चली गई।
ऑक्शन हाउस के अलेक्स बुचर ने बताया कि ये चम्मच 13वीं शताब्दी का है और इसकी कीमत लाखों में है। ये चम्मच 5 इंच लंबी है। साथ ही इसका डिजाइन रोमन यूरोपियन स्टाइल का है। ये बुरी तरह पिचका हुआ था। ऐसा लग रहा है कि ये सालों से पानी या जमीन के नीचे दबा था।
इस बेचने वाले शख्स ने शुरुआत में अपनी पहचान छिपाई है लेकिन उसकी स्टोरी चम्मच को नीलाम करने वाले कंपनी ने शेयर की। ऐसा कहा जा रहा है कि शख्स अक्सर कार बूट मार्केट जायाकरता था, चम्मच लेने के बाद शख्स ने Somerset के सिल्वर एक्सपर्ट Lawrences Auctioneers से संपर्क किया। उन्होंने शख्स को बताया कि ये चम्मच काफी कीमती है।





