निजी हवाईअड्डे पर स्पॉट हुईं मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण,सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शनिवार की प्रातः निजी हवाईअड्डे पर स्पॉट हुईं। वह एक दिन के लिए बेंगलुरु गई हैं। दीपिका की हवाईअड्डे से फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दीपिका का हवाईड्डे पर लुक बहुत पसंद किया जा रहा है। उन्होंने ऑफ व्हाइट पैंट-शर्ट के साथ न्यूड कलर का लॉन्ग जैकेट पहना था। वहीं अपने बालों में बन बनाया हुआ था।

इसके साथ ही दीपिका का ये सिंपल लुक उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ गया है। इसके साथ-साथ उन्हें दीपिका का अवतार देखकर रणवीर सिंह की याद आ गई। रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक बहुत अलग और जबरदस्त होता है। वह कई बार लॉन्ग कोट पहने दिखाई देते हैं।

वही ऐसे में दीपिका को भी उसी प्रकार के लुक में देखकर प्रशंसक रणवीर को याद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट पठान की तैयारियां कर रही हैं। इस मूवी में वह शाहरुख खान के साथ दिखाई देने वाली हैं। पठान के अतिरिक्त दीपिका द इंटर्न रीमेक, महाभारत, 83 और फाइटर में दिखाई देने वाली हैं। बता दे कि दीपिका पादुकोण की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button