महिलाओं की चाल से ऐसे जानें, आपके लिए कितनी भाग्यशाली हैं…

अक्सर जब लड़के वाले शादी से पहले अपनी होने वाली बहू को देखने जाते है तो उसके मुख मण्डल से अधिक चाल-ढाल को देखता है क्योंकि इससे यह जाना जाता है की लड़की कितनी गुणी और भाग्यवान है। सनातन धर्म के ग्रंथ भविष्य पुराण में वर्णित है कि ब्रह्मा जी से जब मनीषीयों ने स्त्रियों के सर्वोत्तम गुण जानने चाहे तो ब्रह्मा जी ने कहा कि महिलाओं की चाल के जरिए उनके चाल-चलन के बारे में जाना जा सकता है।

महिलाओं की चाल से जानें

जमीन पर पांव पटक कर तेज गति से चलने वाली महिलाएं मायके और ससुराल दोनों के लिए दुखदाई होती हैं। उनका स्वयं का जीवन तो कष्टों में व्यतीत होता ही है कुल को भी दुख पंहुचाती हैं।

हंस और मस्त हाथी के समान जो महिलाएं चलती हैं वह उत्तम होती हैं। इनके चरण जिस घर में पड़ते हैं वहां देवी लक्ष्मी वास करती हैं।

जो महिलाएं चलते समय एड़ियों को उठा कर चलती हैं उनका भविष्य अंधकारमय होता है। कौए जैसी चाल वाली महिलाएं बहुत बुरी होती हैं।

भविष्य पुराण में यह भी बताया गया है कि जिस स्त्री के पांव कोमल और लाल रंग के होते हैं वह महारानियों के समान जीवन जीती हैं।

Back to top button