ये हैं दुनिया के सबसे अनोखे कछुए, वीडियो देखकर आप भी हो जाएगे हैरान…

दुनियाभर में कई अजीबोगरीब चीजें होती रहती हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं। अब ऐसी ही एक चीज सामने आई है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ने वाले हैं। जी दरअसल हम आज एक वीडियो लेकर आए हैं जो इस समय सभी को हैरान कर रहा है। यह वीडियो जो भी देख रहा है वह इसे देखकर हैरानी जता रहा है। जी दरअसल इस वीडियो में कछुए नजर आ रहे हैं जो बहुत अजीब है। इन अजीबोगरीब दिखने वाले कछुए की तस्वीर और वीडियो ट्विटर पर IFS ऑफिसर सुशांत नंदा ने शेयर किये है जो आप देख सकते हैं।
https://twitter.com/susantananda3/status/1368946752829591552?
उन्होंने इनके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘कई बार जो चमकता है वही सोना होता है। दक्षिण-पूर्व एशिया में मिला गोल्डन टॉरटॉइस बीटल (Golden Tortoise Beetle)।’ इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग पहली बार इस छोटे से सुनहरे जंतु को देखकर हैरानी जता रहे हैं। कई लोग इसके बारे में तरह तरह के कयास लगा रहे हैं और जानना चाहते हैं कि ये कहां पाया जाता है ताकि उसे देख सकें। वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि गोल्डन टॉरटॉइस बीटल की लंबाई 5-7 मिलीमीटर होती है। यह एक नहीं बल्कि कई रंगों के होते हैं।
कहा जाता है कुछ बीटल लाल-भूरे रंग के होते हैं जिनके शरीर पर काले धब्बे होते हैं। इसी के साथ कुछ चमकीले सोने के रंग के होते हैं और इन्हे ही “गोल्डबग” के नाम से जाना जाता है। खबरों के अनुसार इस छोटे से जंतु का रंग उसके विकास के साथ बदलता है और मेटिंग के दौरान और छूने पर भी इनका रंग बदल जाता है।





