टीम इंडिया के पास इतने सारे अच्छे खिलाड़ी, इस बात से मुझे हो रही हैं जलन: श्रीलंका पूर्व खिलाड़ी

जहां एक तरफ विराट कोहली की कप्तानी में भारत की सीनियर टीम इंगलैंड का सामना करेगी, वहीं शिखर धवन की अगुआई में एक युवा टीम श्रीलंका का सामना करने वाली है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वक्त टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है. इसी बात पर अब श्रीलंका के एक पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान आया है.
टीम इंडिया से इस दिग्गज को हुई जलन
पिछले कुछ समय में टीम इंडिया की बेंच स्ट्रेंथ सच में काफी तगड़ी हो गई है. अब इसी बात से श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रसल अर्नोल्ड (Russel Arnold) को जलन मचने लगी है. उनका कहना है कि उन्हें इस बात से काफी जलन होती है कि टीम इंडिया के पास इतने सारे अच्छे खिलाड़ी हैं.
उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा, ‘मुझे काफी जलन होती है कि भारत के पास इतने सारे क्रिकेटर्स हैं. यहां तक कि इस टीम के पास काफी सारा अनुभव है. शिखर धवन काफी सीनियर खिलाड़ी हैं. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या और स्पिनरों में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव कमाल के खिलाड़ी हैं.’
इंग्लैंड में है भारत की प्रमुख टीम
विराट कोहली की कप्तानी वाली प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों वाली टीम इंग्लैंड दौरे पर है. जहां उसे 5 मैचों की एक टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रिषभ पंत और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बाद भी श्रीलंका गई टीम काफी मजबूत लग रही है.
आईपीएल में अच्छा करने वालों को मिली जगह
श्रीलंका दौरे पर गई टीम में ज्यादातर वो खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस टीम में नितीश राणा, संजू सैमसन, क्रुणाल पांड्या, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, चेतन सकारिया, जैसे युवा खिलाड़ी हैं.





