पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच, आज हो सकता है कोई बड़ा ऐलान…

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच आज बातों मुलाकातों को देखकर लग रहा है कि आज कोई बड़ा एलान हो सकता है. एक तरफ नवजोत सिंह सिद्धू आज सुबह पंचकूला पहुंचे और उन्होंने वहां पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मुलाकात की.वहीं पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बी चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की. कांग्रेस की तरफ से इन दोनों नेताओं के बीच चल रही कलह को खत्म करने की कोशिश जारी है. इस कोशिश के बाद आज कुछ बड़ा ऐलान भी हो सकता है.

आज की नवजोत सिद्धू और जाखड़ की मुलाकात की तस्वीरें, जिसमें सिद्धू जाखड़ से गले मिलते दिख रहे हैं, बहुत कुछ कह जाती हैं. इतना ही नहीं सिद्धू ने मुलाकात के बाद ये भी कहा कि ‘जाखड़ मेरे बड़े भाई हैं, मार्गदर्शक हैं मेरे.’ इसके बाद सिद्धू ने कांग्रेस नेता लाल सिंह से भी मुलाकात की.

वहीं, पंजाब के कैप्टेन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दोहराया है कि कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगे, हम उसका सम्मान करेंगे. 

अमरिंदर सरकार के मंत्री ने कहा-यहां ऑल इज वेल है

वहीं दोनों नेताओं के बीच चल रही सुलह की कोशिशों के बीच पंजाब के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कांग्रेस में पहले भी सब कुछ ठीक था, अब भी सब ठीक है और आने वाले भविष्य में भी ठीक होगा. यहां सब ऑल इज वेल है. कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नियमित रूप से एक दूसरे से मिलते रहते हैं.

हो सकती है बड़ी घोषणा
पंजाब कांग्रेस के नेता पवन दीवान ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हिंदू समुदाय के किसी नेता को होना चाहिए. ऐसी चर्चा है कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की स्थिति में मंत्री विजय इंदर सिंघला और सांसद संतोख चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है.

पंजाब में जारी कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ की थी, जिसके बाद राजनीति और गरमा गई थी. अब पंजाब कांग्रेस में ऑल इज वेल करने की कवायद चल रही है.

Back to top button