सिगरेट और शराब का सेवन एक साथ करने से होते हैं ये बड़े नुकसान, जानकर उड़ जाएगे आपके होश…

शराब और धूम्रपान का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह कैंसर का कारण बनता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि कुछ लोग शराब के साथ धूम्रपान करना पसंद करते है। और हाल ही में हुए एक शोध में पाया गया है कि शराब और धूम्रपान जैसी लतों के शिकार किशोरों की धमनियां कम उम्र में ही कठोर होने लगती हैं। इससे उनमें दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
हाल ही में शोध के परिणामों के अनुसार सिगरेट और शराब का सेवन एक साथ सेवन इसे अलग-अलग सेवन से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। शोधकर्ताओं ने 2004 ऍर 2008 के बीच 5 साल की अवधि में 1.266 किशोरों पर यह अध्ययन किया।
सूत्रों के अनुसार, वयस्कों की तुलना में किशोरों में धमनियों की इस तरह की परेशानी की खबरें ज्यागा आ रही हैं। यह शोध 13 से 17 वर्ष की उम्र के किशोरों की धूम्रपान की आदतों पर किया गया था। इनमे दिल की बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है।





