चने वाले के ठेले पर 35 हजार रुपए रखकर चले गए धोनी , इस वजह से करना पड़ा ऐसा काम…

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जितना क्रिकेट में अपनी कामयाबी को लेकर मशहूर हैं उतना ही वो अपने नेक कामों की वजह से लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं. लेकिन हाल ही में धोनी ने एक और ऐसा काम किया है जिसकी वजह से आपके दिल में उनके लिए और जगह बन जाएगी.
धोनी ने किया एक और नेक काम
हाल ही में एक खबर सामने आई है कि धोनी (MS Dhoni) ने एक ठेले से चने खाए थे. जिसके बाद उन्होंने उस ठेले वाले के पैसे नहीं चुकाए. लेकिन उन्होंने बाद में ऐसा कुछ किया जिससे एक बार फिर सबका दिल उन्होंने जीत लिया. धोनी चुपचाप उस ठेले वाले के पास गए और चुपचाप 35 हजार रुपये रख कर चले आए. इस ठेले वाले का नाम भी महेंद्र ही है.
धोनी ने जीता दिल
इस ठेले वाले ने भी धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बहुत अच्छा बयान दिया है. एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए उस ठेले वाले ने कहा, ‘धोनी ने कभी भी उधार चने नहीं खाए, वो हमेशा पैसे देकर ही चने खाते हैं. वैसे तो मुझे धोनी से मिलना चाहिए था लेकिन वो खुद आकर मुझसे मिले. वो जब भी चना खाते हैं तो मुझे ही याद करते हैं.’
लंबे समय से धोनी खा रहे चने
इस चने वाले ने ये भी बताया कि जब धोनी (MS Dhoni) रांची कॉलेज के मैदान में क्रिकेट खेलने आते थे तब भी उनसे चने खाया करते थे. ठेले वाले ने बताया कि धोनी चुपचाप 35 हजार रुपए मेरे ठेले पर रखकर चले गए. बाद में ठेले पर काफी भीड़ भी लग गई थी. धोनी ने कोई उधार नहीं किया था बल्कि अपनी खुशी से ही दान किया था.





