तो इसलिए जानवर से ज्यादा महान होते हैं इंसान, जान ले इसके पीछे का ये बड़ा कारण…

इस धरती इंसान और सभी जीव-जंतु विचरण करते है। दोनों में लगभग सभी काम बराबर है लेकिन फिर भी दोनों अलग क्यों है। क्यों इंसान को महान माना गया है। आज हम आपको बताएँगे जो बात इंसान को अलग बनाती है। ‘चाणक्य नीति’ में मनुष्य तथा पशु में सबसे बड़े का जिक्र किया है। 

इंसान को महान बना देती है ये चीज

चाणक्य बताते हैं कि भोजन करना, नींद लेना, भयभीत होना तथा संतान उत्पत्ति करना, ये चार बातें इंसान एवं पशु में एक जैसी होती हैं। इंसान में और पशुओं में सिर्फ धर्म का भेद है। 

यह एक मात्र ऐसी खास चीज है जो इंसान को पशु से अलग बनाती है। जिस इंसान में धर्म नहीं है वह पशु के समान है। चाणक्य कहते हैं कि जिन सज्जन व्यक्तियों के दिल में दूसरों का उपकार करने की भावना जाग्रत रहती है उनकी विपत्तियां समाप्त हो जाती हैं तथा पग-पग पर उन्हें धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है। 

इसलिए दूसरे लोगों के प्रति परोपकार की भावना रखें। यह इंसान की प्रवर्ति है। 

Back to top button