कुछ इस तरह से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि, कहा…

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी है। उनकी उदारता और दरियादिली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट किया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए अभिनेता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की और लिखा, ‘मेरी पीढ़ी

https://twitter.com/ImranKhanPTI/status/1412378896318844928?

के लिए दिलीप कुमार (Dilip Kumar) महान अभिनेता थे। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। कैंसर अस्पताल के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट के लिए फंड जमा करने के क्रम में अभिनेता ने अपना कीमती वक्त निकाला था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।’ बता दें कि 60-70 दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार दिलीप कुमार (युनूस खान) का जन्म वर्ष 1922 में पेशावर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया। अभिनेता का 100 साल पुराना पुश्तैनी घर अभी भी पेशावर में है जो अब जर्जर हो चुका है। वर्ष 2014

में तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार ने इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया था और पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) इसे संग्रहालय में बदलना चाहती है। अभिनेता ने आज सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसें ली। वो 98 वर्ष के थे।

Back to top button