जानें कब हैं मासिक शिवरात्रि, इस शुभ मुहूर्त पर करें शिवजी की पूजा

हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2021) के नाम से जाना जाता है. भारतीय पौराणिक कथाओं के अनुसार महा शिवरात्रि के दिन मध्य रात्रि में भगवान शिव लिङ्ग के रूप में प्रकट हुए थे. पहली बार शिव लिङ्ग की पूजा भगवान विष्णु और ब्रह्माजी द्वारा की गई थी. इसीलिए महा शिवरात्रि को भगवान शिव के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है और श्रद्धालु लोग शिवरात्रि के दिन शिव लिङ्ग की पूजा करते हैं. इस महीने मासिक शिवरात्रि 8 जुलाई 2021 को है.
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2021 Subh Muhurat)
आषाढ़, कृष्ण चतुर्दशी
प्रारम्भ – 03:20 ए एम, जुलाई 08
समाप्त – 05:16 ए एम, जुलाई 09
मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Masik Shivratri Puja Vidhi)
– इस दिन सूर्योदय से पहले उठें. स्नान करें. भगवान शिव का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें.
– शिवलिंग पर जल, घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि अर्पित करें. बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाएं.
– ऊं नम: शिवाय मंत्र का लगातार जप करें.
– भगवान शिव के साथ माता पार्वती की आरती भी करें.
– भगवान को लगाए जाने वाले भोग में कुछ मीठा जरूर रखें.
मासिक शिवरात्रि महत्व (Masik Shivratri 2021 Importance)
इस दिन व्रत रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. इस व्रत में व्यक्ति को अपने अवगुणों का त्याग करना होता है. इस व्रत को करके देवी-देवताओं ने मनचाहा वरदान पाया है. भगवान शिव के पूजन के लिए उचित समय प्रदोष काल माना जाता है. शिव पुराण के अनुसार, इस दिन व्रत करके भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं. जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं.





