सनी लियोन और मिया खलीफा की वजह से चल रहे हैं ये रेस्टोरेंट, इसके पीछे की सच्चाई जानकर नहीं कर पाओगे यकीन…

भारत जितनी विविधताओं से भरा हुआ है, उतना ही अनोखा है यहां के लोगों का खाना। यहां के अलग-अलग व्यंजन दुनियाभर में भारत को एक अलग पहचान दिलाते हैं। अब, दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले कुछ व्यंजनों के नामों की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल इस रेस्टोरोंट में कुछ पकवानों के नाम ऐसे रखे गए हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे है। रेस्टोरेंट की मेनू लिस्ट में लिखे इन व्यंजनों के नामों ने लोगों के मन में उत्सुकता पैदा कर दी है क्योंकि इनके नाम पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोन (Sunny Leone) और मिया खलीफा (Mia Khalifa) के नाम पर रखे गए हैं। दिल्ली में वीर जी मलाई चाप वाले नाम के रेस्टोरेंट में मिलने वाली ‘सनी लियोन चाप’ और ‘मिया खलीफा चाप’ इन दिनों लोगों की खास पसंद बनी हुई हैं। इसके अलावा इस रेस्टोरेंट में ‘बेबी डॉल चाप’ भी परोसी जाती है, जो फिल्म रागिनी एमएमएस-2 के सनी लियोनी के एक गाने से प्रेरित है। सनी लियोनी वर्तमान में बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही एक रियलिटी शो भी होस्ट कर रही हैं।

https://twitter.com/vijayshekhar/status/1408802237506232329?

ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा द्वारा शनिवार को ट्विटर पर रेस्टोरेंट की एक फोटो शेयर किए जाने के बाद मेनू लिस्ट में लिखे नाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गए। विजय शेखर शर्मा के ट्वीट पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। एक यूजर ने कहा कि ये दुकानदारी करने का वाकई गजब तरीका है, वहीं एक अन्य यूजर ने इसे महिलाओं के नाम पर व्यंजनों का नामकरण करने को अपमानजनक बताया। यह फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा यह बेहद “घृणित” है। एक अन्य यूजर ने कहा कि कि ऐसे नामों का चुनाव एक घटिया मार्केटिंग का तरीका है। विजय शेखर की इस पोस्ट पर अब तक 2 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, वहीं इसे 195 से ज्यादा बार रि-ट्वीट किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button