दिल्ली: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 7 जून से मिलेगी लोगों को ये बड़ी राहत…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली को अनलॉक करने का बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि सोमवार 7 जून 2021 से शर्तों के आधार पर मेट्रो ट्रेन सेवा बहाल करने और बाजारों- दुकानों को खोलने की अनुमति दी जा रही है. यानिए 7 जून से दिल्ली में अनलॉक-2 की शुरूआत हो जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राइवेट कार्यालयों को भी सोमवार से शर्तों के आधार पर खोलने का आदेश दिया गया है.
दिल्ली में लॉकडाउन की सख्ती से लोगों को राहत देते हुए ऑड इवन के फॉर्मूले से बाजार, दिल्ली मेट्रो, बाजार आदि खोलने की घोषणा की गई है. बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे हैं और पिछले सप्ताह सीएम ने फैक्ट्रियां खोलने और निर्माण कार्य के लिए मंजूरी दी थी.उसके बाद लोग अनलॉक-2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.
अप्रैल में कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो का संचालन रोक दिया था.
दिल्ली में सात जून से निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारी क्षमता के साथ खुलेंगे.
भले ही दिल्ली में संक्रमण की दर कम हो गई है लेकिन सरकार किसी भी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है.
ऐसे में दफ्तर जरूर खोले जाएंगे लेकिन यहां सिर्फ 50 फीसदी तक ही स्टाफ बुलाने की सीमा रखी गई है
इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए की गई तैयारियों को भी विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अस्पतालों में ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था है. खासकर बच्चों में संक्रमण की आशंका को लेकर खास तैयारी की गई है.





