इजरायल दौरे पर भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर सकते हैं पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के शुरू में इजरायल की यात्रा पर जाएंगे। ऐसी संभावना है कि मोदी उस देश में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर सकते हैं। ये भारतीय मूल के लोगों((PIOs) के साथ विदेश में भारत का सबसे बड़ा और सीधा संपर्क होगा।

नरेंद्र मोदी जुलाई के शुरू में इजरायल की यात्रा

मोदी जब भी विदेश जाते है, चाहे अमरीका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरा हो, वह वहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हैं। इन देशों में काम करने वाले अनिवासी भारतीय है।

इन र्कायक्रमों में नॉन रैसिडेंट इंडियन वर्किंग कलास के लोग होते है। इन कार्यक्रमों में केवल कुछ लोग ही ऐसे होते है, जो PIO होते हैं। इनमें वे लोग होते हैं, जो भारतीय मूल के तो होते है, लेकिन उनके पास भारतीय पासपोर्ट नहीं होता।

इजरायल में वो लोग भारतीय है, जो पहले पश्चिम एश्यिाई देशों में बेचों में गए थे और जब इजरायल बना तो उन्होंने वहां की नागरिकता हासिल कर ली।

इजरायल में भारतीय समुदाय के 300 लोग ही NRI की श्रेणी में आते है। इनमें से अधिकांश डायमंड के बिजनस में लगे है, जबकि अन्य छात्र या स्कॉलर है। पीएम मोदी की यात्रा से पूर्व इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Back to top button