केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में केजरीवाल पर आरोप लगते हुए कहा-‘तिरंगे का अपमान किया’

कोरोना संकट काल के बीच एक बार फिर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच विवाद आरंभ हो चुका है। जी दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने आरोप में कहा है कि, ”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया है।” अब इसी विषय के तहत उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है।

जी दरअसल अपनी चिट्ठी में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है, ”मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। मैंने इसके लिए अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है, मैंने उपराज्यपाल को भी पत्र की कॉपी पहुंचाई है।” इसी के साथ चिट्ठी में केंद्रीय मंत्री ने यह भी लिखा है कि, ”अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो पीछे दो राष्ट्रीय ध्वज लगे होते हैं, उनमें सफेद हिस्से को छोड़कर हरा हिस्सा बढ़ा दिया गया है। इसमें गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।”

केवल यही नहीं बल्कि प्रहलाद सिंह पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह अपील भी की है कि वो इसमें सुधार करें। इसके अलवा उन्होंने अनिल बैजल को चिट्ठी लिख इस ओर ध्यान देने को कहा है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कोरोना काल में अरविंद केजरीवाल ने लगातार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं और जब भी वह मीडिया को संबोधित करते हैं, तब उनके पीछे हमेशा दो तिरंगे लगे होते हैं। अब उन्ही तिरंगों को नियमानुसार ना लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button