डॉगी को गुब्बारे से बांधकर हवा में उड़ाना पड़ा भारी, पुलिस ने पशु क्रूरता के आरोप में यू-टयूबर गौरव जॉन को किया अरेस्ट

दिल्ली में एक डॉगी की जान को खतरे में डालकर स्टंट करना यू-टयूबर को महंगा पड़ा है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी यू-टयूबर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया है. 

डॉगी को गुब्बारे से बांधकर उड़ा दिया

पुलिस के मुताबिक यू-टयूबर गौरव जॉन (Gaurav John) पालतू डॉगी (Doggie) हाइड्रोजन वाले गुब्बारों (Hydrogen Balloon) से बांधा और फिर कुछ ऊंचाई तक उड़ा दिया. आरोपी गौरव ने इस घटना का वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाल दिया. जब इस बात की जानकारी जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था PFA को लगी तो उसने यू-टयूब पर वीडियो देखा. 

Back to top button