प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन करने जा रहे हैं इस लड़की से तीसरी शादी…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले साल गर्मियों के मौसम में अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन और साइमंड्स 30 जुलाई 2022 को शादी करने वाले हैं.रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शादी का न्योता भेज दिया है. हालांकि वेडिंग डेस्टिनेशन का खुलासा अभी नहीं किया गया है.फरवरी 2020 में, जॉनसन और उनकी प्रेमिका कैरी साइमंड्स ने सगाई की थी. दोनों ने कहा था कि वो जल्द ही शादी करेंगे. बोरिस जॉनसन की उम्र 56 साल है जबकि उनकी मंगेतर की उम्र 33 साल है.प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन करने जा रहे हैं इस लड़की से तीसरी शादी…जॉनसन अपने तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. जॉनसन की पहली शादी मारिना व्हीलर से हुई थी और दोनों के चार बच्चे हैं. इनके नाम लारा लेटिस, मिलो आर्थर, कैसिया पीचेस और थियोडोर अपोलो हैं.शादी के 25 साल बाद सितंबर 2018 में जॉनसन और मारिना ने तलाक की घोषणा की. कहा जाता है कि बोरिस जॉनसन का पांचवां बच्चा भी है जिसका नाम स्टेफनी मैकिनट्रे है. स्टेफनी की मां बोरिस जॉनसन की सलाहकार थीं.मारिना से तलाक के बाद जॉनसन ने एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से शादी से दूसरी शादी की थी. जॉनसन के पत्रकार पेट्रोनेला वायट और एना फजैकेरले के साथ भी अफेयर की खबरें उड़ चुकी हैं.
सितंबर 2018 में, पूर्व टोरी कम्यूनिकेशन प्रमुख कैरी साइमंड्स के साथ उनके संबंधों की खबरें सामने आईं और बाद में वो साथ रहने लगे थे. कैरी साइमंड्स प्रधानमंत्री जॉनसन की तीसरी पत्नी होंगी.





